औरैया, मई 8 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गौतला गांव निवासी एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की कोशिश और घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता सपना के अनुसार उसकी शादी 13 दिसंबर 2021 को दिनेश कुमार उर्फ झब्बू निवासी नंदनी गेस्ट हाउस, पढ़ीन दरवाजा औरैया के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही सास सुनीता देवी, ननद ज्योति, आरती, नंदनी, देवर आशीष गौतम उर्फ आशू और देवरानी ज्योति दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त पांच लाख रुपये नकद की मांग करने लगे। विवाहिता का आरोप है कि नौ जून 2022 को दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष ने दुपट्टे से फांसी लगाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया था। घटना के बाद उसका उपचार कानपुर के एक अस्पताल में कर...