औरैया, जुलाई 12 -- ऐरवाकटरा, संवाददाता। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने, मारपीट कर घर से निकालने और गर्भपात कराने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के उमरैन गांव निवासी एक विवाहिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 18 नवंबर 2024 को इटावा जनपद के चावली गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। विवाह में परिजनों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार नकदी, जेवरात और गृहस्थी का सामान दिया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ससुराल पक्ष दो बीघा जमीन पति के नाम कराने का दबाव बनाने लगा। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना शुरू कर दी गई।

पीड़िता का आरोप पीड़िता का आरोप है कि गर्भवती होने ...