रामपुर, मार्च 8 -- रामपुर। शहजादनगर थाना क्षेत्र के ग्राम जसमौली निवासी गुडडी देवी का का कहना है कि वर्ष 2014 में उसका विवाह मिलक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जाफराबाद निवासी उमेश के साथ हुआ था। विवाह के समय मायके वालों ने पर्याप्त दहेज भी दिया था लेकिन ससुराली खुश नहीं थे। वह लोग कार की मांग करने लगे। इंकार करने पर उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। कुछ समय बाद पति उसे मायके छोड़कर चंडीगढ़ में नौकरी करने चला गया। काफी समय तक कोई संपर्क नहीं किया और न ही खर्चा दिया। बाद में मायके वाले और अन्य लोगों के समझाने पर ससुराली उसे वापस ले आए। गुड्‌डी देवी के अनुसार उसने दो बेटियों को जन्म दिया। इसके बाद भी ससुराली लगातार उसे प्रताड़ित करते रहे। कार की मांग पूरी न होने पर बेटियों के साथ भी मारपीट की जाती। मारपीट में एक बेटी बीमार हो गई और सही उपचार न मिलने ...