महोबा, अक्टूबर 4 -- महोबा, संवाददाता। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित पति, सास, ससुर सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में चरखारी बाईपास निवासी भगवती प्रसाद साहू की पुत्री स्वाती ने बताया कि उसका विवाह 5 फरवरी 2026 को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार निहाल गुप्ता निवासी रामटोला खरिका तेली बाग लखनऊ से हुआ था। शादी ने पिता ने हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया। आठ लाख रुपये नकद देने के साथ दस लाख रुपये का दहेज दिया। पहली विदा के बाद ससुरालीजन दस लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर पति, सास, ससुर, देवर और ननद के द्वारा मारपीट की गई। ससुर ने कहा कि उनका बेटा इंजीनियर है। अगर दहेज की मांग पूरी...