हापुड़, अप्रैल 19 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले निवासी महिला ने अपने पति, देवर और अन्य ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट, दहेज उत्पीड़न और देवर पर अश्लील हरकत करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका विवाह आठ मार्च 2007 को बुलंदशहर जनपद के स्याना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी रामअवतार के साथ से हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। उसके देवर रोहित ने कई बार उसके साथ अश्लील हरकतें की और गलत संबंध बनाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर परिवार के अन्य लोगों ने उल्टा उसी को दोषी ठहराते हुए मारपीट की। पति रामअवतार ने भी कई बार उसके साथ मारपीट की और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.