हाथरस, सितम्बर 4 -- हाथरस, संवाददाता। दहेज की मांग पूरी न होने पर कोतवाली सासनी क्षेत्र के भूतपुरा गोपालपुर में गुरूवार की देर रात सुसालियों ने विवाहिता की हत्या कर दी। मृतक महिला के पिता ने इस मामले में ससुराल पक्ष के पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

शादी और दहेज का विवाद कोतवाली सासनी क्षेत्र के रहना निवासी नेत्रपाल सिंह की बेटी शालू की शादी रोहित पुत्र सत्यप्रकाश निवासी गांव भूतपुरा गोपालपुर थाना सासनी के साथ करीब 11 माह पूर्व हुई थी। शालू के पिता नेत्रपाल का कहना है कि उसने शादी में सात लाख रुपया खर्च किए थे। बुलेट बाइक की मांग को लेकर पति रोहित, सास निर्मला, ससुर सत्यप्रकाश, देवर शिवम व ननद शारदा नाराज थे। लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शालू के साथ मारपीट व उसका शारिरिक व...