रामपुर, फरवरी 28 -- सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ी गेट ताशक निवासी निशा का कहना है कि उसका निकाह शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ट्टूरान निवासी मौहम्मद आजम के साथ हुआ था। निकाह के वक्त मायके वालों ने पर्याप्त दहेज भी दिया था। इसके बाद भी ससुराली दहेज से खुश नहीं थे। वह लोग पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। निशा के अनुसार उसने कुछ बार 50-50 हजार रुपये भी मायके से लाकर दिए लेकिन ससुरालियों का उत्पीड़न कम नहीं हुआ। आए दिन उसके साथ मारपीट करते। आरोप है कि देवर भी उस पर बुरी नजर रखता है। पीड़िता के अनुसार पति घर खर्च के लिए एक भी रुपया नहीं देता है। जिस कारण बच्चों का पालन-पोषण करने में काफी परेशानी हो रही है। आरोप है कि अब पति तलाक देकर दूसरी शादी करने की धमकी दे रहा है। विरोध करने पर ससुरालियों ने उसे मारपीट कर बच्चों के साथ घर से निकाल द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.