पीलीभीत, अगस्त 21 -- पीलीभीत, संवाददाता। विवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी नीलम वर्मा ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें कहा गया कि उसका विवाह 22 फरवरी 2025 को रोहित कुमार निवासी काला मंदिर, सुनगढ़ी से हुआ था। शादी से पहले रोहित के बिजली विभाग में कार्यरत होने की बात बताई गई थी। आरोप है कि शादी के बाद पति रोहित, सास द्रोपती, ससुर संतोष कुमार, जेठ रवि, जेठानी लक्ष्मी और ननद निशा व सीमा ने नई मोटरसाइकिल, सोने की चेन व अन्य सामान की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया गया। मायके ...