चित्रकूट, मार्च 28 -- चित्रकूट। संवाददाता शादी के बाद दहेज में अतिरिक्त तौर पर बाइक न मिलने से ससुरालीजनों ने युवती को मारपीट कर घर से निकाल दिया। युवती की तहरीर पर एसपी के आदेश से महिला थाने में पति, सास, ससुर, देवर व ननद के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।मुख्यालय कर्वी से सटे नई दुनिया बनवारीपुर रोड कसहाई की रहने वाली गौरी देवी ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका मायका पहाड़ी थाना क्षेत्र के रेहुंटा गांव का मजरा खेर है। उसकी शादी नई दुनिया बनवारीपुर रोड कसहाई निवासी धर्मेन्द्र सिंह के साथ 30 जून 2020 को हुई थी। उसके पिता ने दहेज के तौर पर बरीक्षा में डेढ़ लाख, तिलक में दो लोख रुपये तथा कपड़ा, बर्तन आदि करीब 35 हजार रुपये के दिए थे। इसके अलावा सोने की अंगूठी, चेन व सलाई दी थी। करीब डेढ़...