उरई, फरवरी 25 -- जालौन। विवाह के बाद पांच लाख रुपये नकद, कार व सोने के कंगन ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज में मांगने शुरू कर दिए। मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया और मायके आकर भी पिटाई की। पीड़िता की मां ने एसपी को मामले की तहरीर दी थी। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आईटीबीपी जवान पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नया खंडेराव के कमलेश पत्नी सुनील कुमार ने एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार को बताया था कि बेटी शालिनी का विवाह 11 अप्रैल 2024 को नया राजेंद्रनगर के संदीप कुमार गौतम के साथ किया था। दामाद आईटीबीपी में नौकरी करता है। शादी के कुछ समय बाद दामाद समेत ससुरालवालों ने दहेज में कार, पांच लाख रुपये व सोने के कंगन की मांग को लेकर पिटाई की। जानकारी होने पर वह बेटी को लेने गए तो पति संदीप, सास पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.