मुरादाबाद, मई 13 -- मुरादाबाद। थाना गलशहीद क्षेत्र निवासी एक महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2024 में उसकी शादी हुई थी। जिसके बाद से ही पति, सास-ससुर, देवर और ननद दहेज की मांग को लेकर उसका मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करते थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। महिला ने आरोप लगाया कि एक देवर उस पर गलत नजर रखता था, जिसकी शिकायत करने पर भी उसे ही प्रताड़ित किया गया। पीड़िता के अनुसार बीती 26 अप्रैल को बहन के वलीमा समारोह के दौरान पति ने उसके साथ मारपीट की और जबरन बाइक पर बैठाकर ले गया। आरोप है कि रास्ते में दुर...