शामली, जुलाई 20 -- कांधला। विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, तीन तलाक देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक शामली से शिकायत कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कस्बे के मोहल्ला मिर्दगान निवासी नाजिया ने एसपी शामली को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी शादी 31 मार्च 2022 को सहारनपुर निवासी आसिफ पुत्र रईस के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, सास, ससुर, ननद, देवर और जेठ अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपये नकद और मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ लगातार मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया गया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: पति समेत पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप, केस दर्ज पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसके ससुर की उस पर गल...