हापुड़, फरवरी 27 -- क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष द्वारा जहर देकर हत्या के प्रयास का आरोप लगाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जनपद अमरोहा के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी की शादी गढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई है। शादी में उन्होंने हैसियत अनुसार दान दहेज दिया। दिए गए दान दहेज से ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं हुए और आए दिन उसकी बेटी का उत्पीड़न शुरू कर दिया। इस बीच दामाद का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध हो गए। जानकारी होने पर उनकी बेटी ने दामाद से ऐसा करने से मना किया तो दामाद समेत ससुराल पक्ष के लोगों ने उनकी बेटी को पीटकर जहर देकर हत्या का प्रयास किया। जानकारी मिलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.