चित्रकूट, मई 4 -- चित्रकूट। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने बहू को घर से निकाल दिया। उसके गहने भी छीन लिया। कई बार मायके से खुद ससुराल पहुंची बहू को ससुरालीजनों ने घर के भीतर घुसने नहीं दिया। अधिकारियों से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामला राज्य महिला आयोग तक पहुंचने के बाद मानिकपुर थाने में पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खुशबू पत्नी धीरज मिश्रा निवासी ऐलहा हाल मुकाम गांधीनगर वर्तमान जवाहर नगर कस्बा मानिकपुर ने राज्य महिला आयोग को प्रार्थना पत्र भेजकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न व मारपीट के मामले में सात पर मुकदमा अवगत कराया कि उसकी शादी 26 फरवरी 2015 को हुई थी। जिसमें उसके माता-पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज के तौर पर पांच लाख रुपये...