हापुड़, अक्टूबर 2 -- हापुड़ संवाददाता। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर प्रताड़ित किया है। मांग पूरी न होने पर पति ने पीड़िता को तलाक दे दिया है। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि फरीदाबाद निवासी शमशाद के साथ उसका निकाह 21 फरवरी 2024 को हुआ था। शादी में करीब 20 लाख रूपये खर्च हुए थे। शादी के बाद से ही रुपयों की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट करते हैं। यह भी पढ़ें- हापुड़ : दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को दिया तलाक 22 सितंबर को आरोपी उसे उसके मायके ले आए और उसके भाइयों के सामने ही तलाक दे दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर...