सीतापुर, मार्च 15 -- सीतापुर, संवाददाता। पिसावां थाना क्षेत्र के सैदापुर में प्रेम विवाह के बाद नवविवाहिता को अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित किया। मांग पूरी न होने पर उसके साथ पति समेत चार लोगों ने मारपीट की। मोबाइल टैबलेट छीन कर उसको जान से मारने की धमकी दी गयी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार ले खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। सैदापुर निवासी अमिता पटेल ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उसका विवाह 13 अक्टूबर 2025 को आर्य समाज मंदिर में रजत पटेल के साथ प्रेम-प्रसंग के बाद हुआ था। अमिता का आरोप है कि विवाह के समय उसके पिता ने एक सोने की चेन, तीन अंगूठी, चांदी की पायल और 3 लाख रुपये नकद दिए थे। शादी के कुछ समय बाद ही पति रजत, सास अनिल कुमारी, ननद सलोनी और मौसी सास वंदना दहेज में चार पहिया वाहन की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे...