रामपुर, अप्रैल 5 -- दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने महिलाओं का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। आए दिन उनके साथ मारपीट करते और भरपेट भोजन भी नहीं देते। मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने दोनों को मारपीट कर घर से निकाल दिया। एक मामले में पति ने महिला को तीन तलाक दे दिया। दोनों मामलों में गंज और शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। दहेज उत्पीड़न का एक मामला गंज कोतवाली का है। मोहल्ला मौलाना मस्जिद गूजरटोला निवासी सबा का कहना है कि उसका निकाह मोहल्ला घेर कलंदर ऊंची मस्जिद निवासी गुलाम अहमद उर्फ गुड्‌डू के साथ वर्ष 2023 में हुआ था। निकाह के वक्त मायके वालों ने पर्याप्त दहेज भी दिया था, इसके बाद भी ससुराली खुश नहीं थे। वह लोग दहेज में दो लाख रुपये और बुलेट की मांग कर रहे थे। सबा का कहना है कि उसने इंकार किया तो आए दिन उसके साथ मारपीट क...