हापुड़, जून 4 -- क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दहेज की मांग पूरी न होने पर देवरों द्वारा छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपी ससुराल पक्ष के लोगों ने उसको गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी बागपत जनपद के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। शादी में उपचार स्वरूप दिए गए दान दहेज से ससुराल पक्ष के लोग खुश नजर नहीं आए और आए दिन उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक का आरोप, पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज पीड़िता ने बताया कि 25 मई की रात को उसके देवर उसके कमरे में आए उसको अकेला पाकर छेड़छाड़ की। उसने ऐसा करने से मना किया और व...