कानपुर, मार्च 9 -- चकेरी, संवादताता। एक महिला ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग को लेकर आरोपित पति समेत ससुरालीजनों ने उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। साथ ही घर से निकाल दिया। इसके बाद पति ने फोन कर गाली गलौज किया और तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने चकेरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। चकेरी निवासी महिला के अनुसार उनका विवाह फरवरी 2004 में उन्नाव निवासी युवक के साथ हुआ था। पीड़िता ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद पति समेत ससुरालीजन दहेज में दो लाख और बाइक देने की मांग कर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। कुछ समय बाद उन्हें पति के शराब के लती होने का पता चला। पीड़िता के विरोध करने पर पति उन्हें मारता पीटता था। फिर वर्ष 2005 में वह गर्भवती हुई तो पति मायके छोड़ गया। जिसके बाद उन्होंने चकेरी स्थित एक नर्सिंगहोम में बेटी को जन्म ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.