गाज़ियाबाद, अगस्त 10 -- मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। एसीपी मसूरी सर्किल ने तहरीर के आधार पर पति इमरान, आमना, आलम, वसीम, नदीम और शाहबूद्दीन निवासी मुस्तफाबाद दिल्ली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। नगर की सहबिस्वा कॉलोनी निवासी शबनम की शादी दिल्ली के मुस्तफाबाद निवासी इमरान के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से महिला को कम दहेज लाने केलिए प्रताड़ित किया जाने लगा। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने महिला को तलाक दिया और घर से निकाल दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...