हापुड़, अगस्त 20 -- दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने पीड़िता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पति ने मांग पूरी न होने पर तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि जेठ पीड़िता पर गंदी नजर रख कई बार जबरदस्ती कर चुका है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 2 मई 2024 को उसका निकाह हुआ ता। शादी में परिजन ने करीब 10 लाख रूपयें खर्च किए थे। निकाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने के कारण तंग व परेशान करते आ रहे है । पति नशा करके उसके साथ मारपीट कर जबरदस्ती अप्राकृति संबंध बनाता था। पीड़िता का आरोप है कि उसका जेठ शादी के बाद से ही उस पर गंदी नजर रखता था, और कई बार जबरदस्ती करने का प...