दहेज की मांग पूरी न करने पर महिला को पीटा
बांदा, मई 22 -- बांदा। दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुराली जनो ने विवाहिता को मारपीट कर जख्मी कर दिया। पीड़िता ने ससुराली जनो पर जान से मारने की धमकी और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। पैलानी थाना क्षेत्र के सांडी गांव के मजरा माझा डेरा निवासी रजनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह करीब तीन वर्ष पहले हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति मनफूल और ससुर रामकिशुन दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित करते थे। पीड़िता का आरोप है कि 20 मई की दोपहर दो बजे पति और ससुर ने गाली-गलौज कर लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। उसके हाथ में चोट आ गई। मामले की जानकारी मायके वालों को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे मायके वाले के साथ भी अभद्रता की। विवाहिता ने आरोप लगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.