अमरोहा, मई 4 -- दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को पीटकर घायल कर दिया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पीड़ित विवाहिता ने तहरीर पुलिस को दी है। शहर के मोहल्ला अवंतिका नगर निवासी जितेन्द्र सिंह ने बेटी वर्षा की शादी एक साल पहले क्षेत्र के गांव चौबारा निवासी सचिन के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद ही ससुराल वालों ने विवाहिता से दहेज में कार नहीं मिलने के कारण प्रताड़ित करना शुरू कर दी। शुक्रवार को ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को बेरहमी से पीटकर कर घायल कर दिया तथा उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न में पांच ससुरालीजनों के खिलाफ केस दर्ज विवाहिता के मायके वालों को रविवार को किसी तरह घटना की जानकारी मिली तो विवाहिता की ससुराल पहुंचे तथा घायल को सीएचसी में भर...