दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर सऊदी से मोबाइल पर दिया तलाक
प्रयागराज, सितम्बर 9 -- एक विवाहिता ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर सऊदी से मोबाइल पर तलाक देने और प्रताड़ित करने के आरोप में पति व उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। विवाहिता का आरोप है कि ससुराली उस पर थार और पांच लाख रुपये नकद लाने का दबाव डाल रहे थे। इसके लिए उसके साथ मारपीट की गई और उसे भूखा रखा गया। असाब नगर निवासी चांदनी ने करेली थाने में तहरीर दी। इसमें पुलिस को बताया कि जुलाई 2023 में उसकी शादी मोहम्मद अफरोज से हुई थी। शादी के बाद से ही पति व उसके परिजन अतिरिक्त दहेज लाने के लिए उसे प्रताडित करने लगे। पति के सऊदी अरब चले जाने के बाद सास मोमिना बेगम, जेठ-सरफराज, शेख मोहम्मद एजाज व जावेद और जेठानियां सन्नो, हेना परवीन व सोनी ने उसे प्रताड़ित किया। घर का काम अकेले उससे कराते और भूखा रखते थे। आरोप है कि मई 2026 मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.