अमरोहा, अक्टूबर 7 -- डिडौली थाना क्षेत्र के गांव सरकड़ी अजीज में अपने मायके में रह रही विवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। सरकड़ी अजीज गांव निवासी विवाहिता की शादी 21 अप्रैल 2025 को गौरव पुत्र नरदेव निवासी गांव कासम सराय थाना मंडी धनौरा के साथ हुई थी। आरोप है कि अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये नकद व स्विफ्ट कार की मांग ससुराल वाले कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे ताने देकर घर से निकाल दिया था। इसके बाद से पीड़िता अपने मायके में रह रही है। बुधवार रात उसका पति गौरव, ससुर नरदेव, जेठानी प्रीति, जेठ राहुल, देवर उमेश व रोहित, ननद अनीता और ननदोई बंटी उसके मायके आ धमके। वहां उसे अकेला देखकर आरोपियों ने अतिरिक्त...