अमरोहा, मई 28 -- गजरौला। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के गांव खुंगावली निवासी सविता की शादी उसकी मां ने छह साल पहले सोहरका निवासी गुड्डू पुत्र गोपाल के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद ही ससुराल वालों ने विवाहिता से दहेज में दो लाख रुपये नकद व बाइक की मांग कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू किया। बीती 25 मई को सविता की मां ने डेढ़ लाख रुपये के चांदी के आभूषण आरोपियों को दे दिए। आरोप है कि इसके बाद ससुराल वालों ने बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर 26 मई को विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने घटना की तहरीर पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की। प्...