गाज़ियाबाद, मार्च 22 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। खोड़ा थाना क्षेत्र की आजाद विहार कॉलोनी में दहेज हत्या का मामला सामने आया है। लगभग एक साल पहले ही युवती की शादी हुई थी। आरोप है कि ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर युवती की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया। पुलिस ने युवती के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। जौलान के गगथरा निवासी भीकम सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी प्रियंका की शादी 19 जनवरी 2025 को नीरज निवासी आजाद विहार खोड़ा से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग कार और प्लॉट खरीदने के लिए महिला पर मायके से रुपये लाने का दवाब बना रहे थे। उसके मना करने पर 20 मार्च को ससुरालियों ने प्रियंका की गला दबाकर हत्या कर दी और आत्महत्या दिखाने के लिए उसके शव को फंदे पर लटका दिया। उन्होंने पति नीरज, ससुर शिव नारायण, सास...