औरैया, दिसम्बर 14 -- बिधूना, संवाददाता। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट और उत्पीड़न का मामला सामने आया। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पति सहित पांच ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कस्बे के मोहल्ला नवीनबस्ती लोहियानगर निवासी अंशू सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि जनवरी 2023 में उसका विवाह जनपद फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र स्थित गुलाबवाड़ी निवासी आशीष सिंह के साथ हुआ था। विवाह के समय पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया था, इसके बावजूद शादी के बाद से ही ससुरालीजन पांच लाख रुपये की मांग को लेकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता के अनुसार, पति के साथ रहने के दौरान एक बच्चे का जन्म हुआ, लेकिन इसके बाद भी उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। 31 अक्टूबर 2025...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.