दहेज की मांग पर विवाहिता को घर से निकालने का आरोप, छह पर मुकदमा
बदायूं, जून 15 -- दहेज में पांच लाख रुपये की मांग, मारपीट, गाली-गलौज और विवाहिता को बच्चे समेत घर से निकालने के आरोप में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत में पति, सास-ससुर, ननद और दो देवरों पर मानसिक उत्पीड़न करने व दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। अलापुर थाना क्षेत्र के सखानूं कस्बा निवासी राधा पत्नी अनुज कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर पति अनुज कुमार, ससुर लोकमनदास, सास, ननद , देवर अंकुर और अभय निवासी गांव कुरऊ सिविल लाइंस कोतवाली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। राधा ने बताया कि वर्ष 2020 में उसकी शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी और मायके पक्ष ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया था।आरोप यह भी पढ़ें- दहेज की मांग पर विवाहिता को घर से निकालने का आरोप, छह पर मुकदमा है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष खेत खरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.