दहेज की मांग ने तोड़ा रिश्ता, कोर्ट के आदेश पर पति समेत सात पर केस
औरैया, जून 8 -- बेला, संवाददाता। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना बेला क्षेत्र के ग्राम याकूबपुर निवासी लक्ष्मी गुप्ता ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उसका विवाह 11 जुलाई 2024 को फिरोजाबाद जनपद के सिरसागंज निवासी मोहित गुप्ता के साथ हुआ था। विवाह में उसके परिजनों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार नकद धनराशि, जेवरात और घरेलू सामान दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष इससे संतुष्ट नहीं हुआ और विवाह के कुछ समय बाद से अतिरिक्त पांच लाख रुपये की मांग करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर पति और अन्य ससुरालजन उसे लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.