बुलंदशहर, मई 9 -- गुलावठी। भदौनी, जगदीशपुर जिला जौनपुर निवासी सोनू उर्फ सन्नो पटेल पुत्री धर्मराज ने अपने ससुराल वालो पर अतिरिक्त दहेज की मांग व मारपीट का आरोप लगाते हुए एसएसपी के आदेश से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाने में दर्ज रिपोर्ट में सोनू उर्फ सन्नो ने बताया कि करीब सात वर्ष पूर्व ललित पुत्र ओमी निवासी ग्राम शेरपुर, थाना गुलावठी जिला बुलन्दशहर के साथ उसकी शादी हई थी। उसके पिता ने अपनी हैसियत से अधिक दान दहेज दिया था। लेकिन उसके पति ललित, सास हन्सो पत्त्नी ओमी, जेठ लीलू उसके पिता द्वारा दिए गए दान दहेज से संतुष्ट नहीं थे तथा पांच लाख रुपए अतिरिक्त दहेज की मांग व गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देते रहते थे। यह भी पढ़ें- दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला, जान से मारने की धमकी का आरोप जेठ ने अश्लील हरकत भी की।...