हरदोई, अप्रैल 13 -- पचदेवरा। थाना क्षेत्र के आमतारा गांव की एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सहित कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आमतारा निवासी गुलनाज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 7 दिसंबर 2024 को कन्नौज जनपद के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के तालपाल नगरा मजरा कसाबा निवासी सब्बीर अली के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति दहेज में गाड़ी और सोने की चेन की मांग करने लगा। यह भी पढ़ें- पांच लाख रुपया दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने में मामला दर्ज मांग पूरी न होने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाने लगी। पीड़िता का कहना है कि ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य जेठ मोहम्मद अली उर्फ कल्लू, साहेद अली उर्फ निसार, सास रफी...