मुरादाबाद, अक्टूबर 4 -- कांठ, संवाददाता। पांच लाख रुपये दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट कर उसे घर से निकालने और मायके पहुंचकर पति द्वारा तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। विवाहिता की शिकायत पर कांठ पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। ग्राम मुख्तियारपुर नवादा निवासी फिजा पुत्री अफसर ने संपूर्ण समाधान दिवस में एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका विवाह 20 अगस्त 2020 को दिल्ली के जहांगीरी मंगल बाजार निवासी माजिद अली पुत्र उमर सलमानी से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति माजिद अली, व ससुराल वाले पांच लाख दहेज की मांग को लेकर मारपीट करते थे। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया। 21 सितंबर को पति मायके पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए तीन तला...