शामली, मार्च 21 -- झिंझाना। क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति, सास-ससुर और एक अन्य महिला पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट व जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता विवाहिता साक्षी के अनुसार उसकी शादी गांव रंंगाना निवासी ललित पुत्र सुशील के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग कर उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे।आरोप है कि 17 मार्च की रात करीब आठ बजे पति ललित अपने साथ पानीपत निवासी एक युवती मीनाक्षी को घर ले आया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मीनाक्षी ने पीड़िता के गले में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.