दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, चार पर मुकदमा
औरैया, जुलाई 31 -- अछल्दा थाना क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट और उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कस्बा अछल्दा निवासी फरजाना पत्नी मोहम्मद साहिद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह 2 जनवरी 2023 को सहायल निवासी मोहम्मद साहिद पुत्र नियामत अली के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति, जेठ नफीस अली, जेठानी चन्नो तथा परिवार के अन्य सदस्य दहेज के रूप में दो लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट कर मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। पीड़िता ने बताया कि शादी के समय मायके पक्ष ने करीब पांच लाख रुपये नकद और घरेलू सामान दिया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.