बाराबंकी, फरवरी 28 -- बाराबंकी। थाना सफदरगंज क्षेत्र के ग्राम बघौरा की रहने वाली एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बघौरा गांव निवासी चिंकी देवी ने पुलिस को दी गई तस्वीर में बताया कि उसकी शादी 11 मार्च 2024 को नितिन कुमार के साथ हुआ था। विवाहिता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति, ससुर शशि प्रकाश मिश्र, जेठ रितेश मिश्र, जेठानी रिया मिश्रा तथा अन्य परिजन दहेज में फ्लैट, बुलेट मोटरसाइकिल और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि 26 जनवरी की सुबह करीब 8:30 बजे ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग को लेकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और...