गोंडा, अक्टूबर 6 -- धानेपुर, संवाददाता। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल में विधवा महिला को लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से पीटकर घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने बाप-बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुजेहना गांव की रहने वाली महिला संजना सिंह के मुताबिक करीब 12 वर्ष पूर्व उसका विवाह अभिषेक कुमार सिंह के साथ हुआ था। शादी के समय मायके पक्ष ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया था। आरोप है कि इससे ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे। बाइक और पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। इस दौरान उसके एक पुत्र और एक पुत्री हुई। पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2019 में उसके पति की मौत हो गई। इसके बाद ससुरालियों का व्यवहार उसके प्रति और खराब हो...