रामपुर, जनवरी 20 -- दहेज की खातिर रिश्ता खत्म करने पर पीड़ित पिता की और से लड़के सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना क्षेत्र के गांव घोसीपुरा निवासी ने अपनी पुत्री का रिश्ता दो वर्ष पूर्व उत्तराखंड प्रदेश के जिला उधम सिंह नगर थाना जसपुर के मोहल्ला नई बस्ती जसपुर निवासी वाजिद के साथ कर दिया था। पिता की और से लड़के को अपनाने की रस्म के दौरान अपनी हैसियत के अनुसार सोने व चांदी के आभूषण और परिवार, रिश्तेदारों को कपड़े आदि दिए थे। शादी की तारीख पक्की करने के लिए लड़के के परिवार के लोगों को बुलाया तो लड़के की मां सईदा भाई साकिब, साजिद, साइन द्वारा कहा गया कि शादी से पहले एक बाइक एक मोबाइल, एक सोने की चैन की मांग की गई मांग पूरी नहीं करने पर रिश्ता खत्म करने को कहा गया। वही लड़की के पिता को पता चला कि जिस लड़के से रिश्ता किया था उस लड़के क...