अलीगढ़, नवम्बर 27 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। गांधीपार्क थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों ने महिला के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। जेठ ने छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर पति ने मायके में आकर तोड़फोड़ कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक मोहल्ला निवासी महिला ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि उसकी शादी एक मार्च 2025 को जिला बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी रोहित से हुई थी। शादी में दिए गए दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। आए दिन दहेज में कार व दो लाख रुपए की मांग करते थे। मांग पूरी न करने पर प्रताड़ित कराना शुरु कर दिया। आरोप है कि जेठ ने महिला से छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया। यह बात महिला ने पति को बताई तो उसने मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.