संभल, मार्च 15 -- अमरोहा जनपद के थाना डिडौली के गांव कालाखेड़ा निवासी अजमा ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार उसकी शादी करीब दस वर्ष पहले असमोली थाना क्षेत्र के गांव मातीपुर निवासी अनस के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, देवर, सास-ससुर समेत अन्य परिजन उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे तथा दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और खर्चा भी नहीं दिया जाता था। पीड़िता का आरोप है कि 12 मार्च की रात करीब 10:30 बजे सभी आरोपियों ने मिलकर उसके साथ लात-घूसों और डंडों से मारपीट की थी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अनस, तहजीब, आजम, रूकसाना, राकिब, जुनैद, जुबैर और नदीम के खिलाफ मुकदमा दर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.