कौशाम्बी, जुलाई 9 -- सिराथू कस्बे की एक युवती को उसके पति ने दहेज की मांग को लेकर घर से निकाल दिया। अब मुकदमे में सुलह के लिए जानलेवा धमकी दे रहा है। इससे मां-बेटी सहमी हुई हैं। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सिराथू नगर पंचायत के वार्ड 10 बनपुकरा मोहल्ले की अंजली पटेल पुत्री शीतला प्रसाद पटेल ने बताया कि उसकी शादी आठ दिसंबर 2021 को इलाके के थुलबुला गांव निवासी राहुल पटेल से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज में बाइक और दो लाख रुपये नकद की मांग को लेकर पति ने विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने उसको समझाया, लेकिन उसके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता के मुताबिक, 25 अक्तूबर 2024 को आरोपी पति ने बेरहमी से पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया। इस पर पीड़ित महिला ने कोर...