गोरखपुर, सितम्बर 17 -- पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट कर प्रताड़ित करने के आरोप में पिपराइच पुलिस ने पति अंबिका, सास सोना देवी और ओमकार के खिलाफ केस दर्ज किया है। सोनम की तहरीर के अनुसार उसका विवाह पांच मई 2025 को बरसैनी निवासी अंबिका से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से बाइक, एक लाख रुपये, सोने की माला व अंगूठी की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाता था। 10 सितंबर की रात तीनों ने गाली-गलौज कर उसकी पिटाई की, जिससे वह बेहोश हो गई। पीड़िता ने घर में बंद रखने और जान का खतरा होने का भी आरोप लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...