रामपुर, अगस्त 23 -- गंज थाना क्षेत्र की रहने वाली राजरानी की शादी करीब दो वर्ष पहले ज्वालानगर निवासी रजत के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पति रजत, ससुर, सास, जेठ अंकित और जेठानी मीनू दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करते थे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी और मारपीट कर घर से निकाल दिया जाता था। जिस पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...