बदायूं, जुलाई 8 -- बदायूं, संवाददाता।अतिरिक्त दहेज की मांग, मारपीट, प्रताड़ना, गर्भपात कराने और विवाहिता को घर से निकालने के आरोप में पति समेत छह ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।अलापुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला चांदनी चौक का यह मामला है। यहां के रहने वाले मोहम्मद कुमैल पुत्र ग्यासुद्दीन ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अपनी बहन के पति अल्तमश हुसैन, सास महजवीन, ससुर मोहम्मद अहमद, ननद इलमा, अर्शी और देवर जीशान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसकी बहन को अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोपियों ने 10 लाख रुपये और सोने के आभूषणों की मांग की। मांग पूरी न होने पर मारपीट की गई और कई बार गर्भपात कराने ...