मुरादाबाद, फरवरी 25 -- थाना क्षेत्र में दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर तयशुदा शादी तोड़ने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने मामले के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा, जिसपर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नगर के एक मोहल्ला निवासी ने शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री का रिश्ता बीती 26 अगस्त को अपने निवास पर सामाजिक रीतिरिवाज के अनुसार मुगलपुरा के रहने वाले बिलाल खान के साथ तय किया था। पीड़ित के अनुसार रस्म के दौरान सोने-चांदी के आभूषण, कपड़े तथा नकद राशि सहित लाखों रुपये खर्च किए गए। बताया गया शादी की तारीख 29 मार्च 2026 निर्धारित होने के बाद तैयारियां शुरू कर दी गईं और निमंत्रण पत्र भी छपवा दिए गए। आरोप है कि 14 फरवरी 2026 को लड़के के पिता मशकूर खान ने फोन कर बातचीत के लिए बुलाया।...