एटा, दिसम्बर 3 -- दहेज की खातिर ससुरालीजनों ने मिलकर विवाहिता की गला दबाकर हत्या की थी। मामले में मृतका के भाई ने आरोपी ससुर सहित सात ससुरालीजनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। बुधवार को दो चिकित्सीय पैनल के तहत शव को पोस्टमार्टम हुआ। बता दें कि थाना सकीट के गांव मंसूरनगर निवासी पुष्पेन्द्र कुमार पुत्र राम प्रकाश की शादी 17 माह पहले थाना जैथरा के गांव नगला तुलसी निवासी पूजा पुत्री वीरपाल सिंह के साथ हुई थी। दो माह पहले मृतिका के पति पुष्पेन्द्र कुमार की सड़क हादसा में मौत हो गई थी। पूजा के कोई बच्चा नहीं था। जानकारी पर पहुंचे मायकेवालों ने बताया कि पति की मौत के बाद ससुरालीजन बेटी को काफी परेशान करते थे और घर में रखना नहीं चाहते थे। बेटी के साथ कोई अनहोनी न हो जाए। इसे लेकर शनिवार तक मां भी साथ रुकी थी। शनिवार को वह मां अपने गांव चली गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.