रुडकी, जुलाई 4 -- ​मंगलौर, संवाददाता। ससुराल पक्ष की ओर से विवाहिता को चाकू और डंडों से वार कर लहूलुहान कने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ​लंढौरा के मोहल्ला किला निवासी नाजिया का विवाह नौ अप्रैल 2025 को मुजफ्फरनगर के विमलाना रोड निवासी फरीद के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति फरीद, ससुर शकील, सास रिहाना और ननद इरम और रूबी मकान बनाने के नाम पर मायके से पैसे लाने का दबाव बनाने लगे।आरोप है कि आठ मई को ससुराल वालों ने उसे फिर से दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू किया। विरोध किया तो पति, सास-ससुर और ननदों ने चाकू और डंडों से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा तो पीड़िता की जान बच सकी। ​सूचना मिलने पर पीड़िता की मां तबस्सुम और रिश्तेदार सारिक मुजफ्फरनगर पहुंचे, तो आरोपी पति ने उनके साथ भी बद...