गोंडा, अक्टूबर 6 -- गोण्डा, संवाददाता। कोतवाली नगर क्षेत्र की एक विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत सात ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक अर्पिता यादव को सौंपी गई है। पीड़िता अलशिफा खान पत्नी शहनवाज खान निवासी इमामबाड़ा की शादी 18 मार्च 2023 को शहनवाज खान पुत्र शमसाद खान, निवासी मेहरौना घाट, थाना लार जनपद देवरिया के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। आरोप है कि शादी के एक साल तक सब ठीक रहा। पिता ने हैसियत के अनुसार तीन लाख नकद, एक अशर्फी, बेड-बिस्तर व घरेलू सामान दिया था। आरोप है कि इसके बाद पति शहनवाज खान, जेठ डब्लू खान व बल्लू खान पुत्रगण शमसाद खान, सास जमीला खातून पत्नी शमसाद, ससुर शमसाद खान पुत्र अजात, ननद सोनी पत्नी अजात व आरजू उर्फ सिमरन पत्नी अजात निवासीगण मेहरौना घाट ने...