मुजफ्फर नगर, फरवरी 6 -- रतनपुरी थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के पांच लोगों पर पति समेत छह लोगों पर पुलिस ने दहेज एक्ट में रिपेार्ट दर्ज की है। विवाहिता के परिजनों का आरोप है कि शादी में चालीस लाख खर्च करने के बाद भी 15 लाख की मांग कर रहे हैं। परिजनों ने विवाहिता को जहर देकर जान लेने के प्रयास का आरोप भी लगाया है। दी गई तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। जनपद के थाना नई मंडी के शेर नगर गांव निवासी यासनी अली पुत्र ताहिर ने बताया कि उसकी शादी रतनपुरी थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी युवक से हुई थी। बेटी की शादी मे चालीस लाख रूपये से अधिक का खर्च आया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग बेटी को अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। पिछले दिनों से 15 लाख रूपये की मांग की जा रही है। जिस लडके से बेटी की शादी हुई थी वो पुलिस मे...