गोंडा, अप्रैल 28 -- रुपईडीह, संवाददाता। दहेज में सोने की चेन व महंगी मोटरसाइकिल न मिलने पर ससुराल वालों ने विवाहिता व उसके भाई को मारने-पीटने का मामला सामने आया है। पीड़िता लक्ष्मी गोस्वामी की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा। कौड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोसाई पुरवा जेठपुरवा के निवासी लक्ष्मी गोस्वामी पुत्री ज्योति नारायण गोस्वामी निवासी ग्राम करुवा गोनई गोसाई पुरवा थाना करनैलगंज ने पुलिस को एक शिकायती पत्र देकर कहा कि उसकी शादी करीब 2 वर्ष पहले विद्यानंद उर्फ लाल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में सोने की चेन व अपाची मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले आए द...